भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 13.35 अरब डॉलर हुआ

busines-lossनई दिल्ली, 17 नवंबर – देश का व्यापार घाटा अक्टूबर महीने में साल-दर-साल आधार पर 26.06 फीसदी बढ़कर 13.35 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 10.59 अरब डॉलर था। यह जानकारी सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से मिली। माह-दर-माह आधार पर हालांकि घाटा 6.31 फीसदी कम रहा। व्यापार घाटा सितंबर में 14.25 अरब डॉलर का था।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, “अप्रैल-अक्टूबर 2014-15 में व्यापार घाटा 83.756 अरब डॉलर अनुमानित था, जो अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 के दौरान 87.319 अरब डॉलर था।”

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में कुल निर्यात साल-दर-साल आधार पर 5.04 फीसदी कम 26.09 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 27.48 अरब डॉलर था।

अप्रैल-अक्टूबर अवधि में निर्यात 4.72 फीसदी अधिक 189.79 अबर डॉलर रहा, जो साल भर पहले 181.23 अरब डॉलर था।

आयात अक्टूबर में 3.62 फीसदी अधिक 39.45 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 38.07 अरब डॉलर था।

आयात अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 1.86 फीसदी अधिक 273.55 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 268.55 अरब डॉलर था।

अक्टूबर में तेल आयात 12.36 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले के 15.29 अरब डॉलर से 19.2 फीसदी कम है। यह अंतर्राष्ट्रीय तेल मूल्य में कमी और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण हुआ।

अप्रैल-अक्टूबर अवधि में तेल आयात 0.5 फीसदी घटकर 94.84 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले 95.30 अरब डॉलर था।

अक्टूबर में गैर तेल आयात 18.9 फीसदी बढ़कर 27.08 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले 22.78 अरब डॉलर था।

अप्रैल-अक्टूबर में गैर तेल आयात 3.2 फीसदी बढ़कर 178.70 अरब डॉलर रहा, जो साल भर पहले 173.24 अरब डॉलर था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493