भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 2 सैनिक मरे

जम्मू, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने बुधवार को जम्मू के पुंछ जिले में भीम्बर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दो सैनिक मारे गए हैं।

एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा, “बुधवार को भीम्बर गली सेक्टर में भारतीय जवानों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए हैं।”

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर तीन स्थानों पर बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को पुंछ जिले के भीम्बर गली सेक्टर और राजौरी जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन किया था।

पाकिस्तान जम्मू क्षेत्र में एलओसी पर पिछले चार दिनों में दस बार संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुका है।

भारतीय सेना के अनुसार, पाकिस्तानी सेना भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ को आसान बनाने के लिए द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493