भारत की नोयोनिता मिस यूनिवर्स की दौड़ से बाहर

मियामी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नोयोनिता लोध शीर्ष 10 सुंदरियों में स्थान बनाने में असफल रहीं।

बेंगलुरू की रहने वाली 21 वर्षीय नोयोनिता 88 देशों की सुंदरियों के बीच हो रही प्रतिस्पर्धा में 15 शीर्ष प्रतिभागियों में जगह बनाने में कामयाब रही थीं, लेकिन रविवार रात वह प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गईं।

मिस यूनिवर्स 2013, वेनेजुएला की गेब्रिएला इस्लर फ्लोरिडा में चल रह प्रतिस्पर्धा के अंतिम चरण में नई मिस यूनिवर्स को ताज पहनाएंगी।

भारतीय सुंदरी लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज जीता था।

इस वर्ष प्रतिस्पर्धा के निर्णायकों में अभिनेता विलियम लेवी, ग्रैमी विजेता संगीतकार-निर्माता एमिलियो एस्टीफन, फुटबॉल खिलाड़ी डिसीन जैक्सन, बेसबॉल खिलाड़ी गियानकार्लोस क्रूज-माइकल स्टेंटन और मुक्के बाज मैनी पैक्वि को शामिल हैं।

इसके अलावा कोलंबियाई फैशन-पत्रकार नीना ग्रेसिया, फिल्म ‘द हिल्स’ की अभिनेत्री क्रिस्टीन कालावरी, फैशन गुरु लुईस रो और ‘रियल हाउसवाइफ ऑफ बेवर्ली हिल्स’ की अभिनेत्री लीजा वेंडरपंप भी प्रतिस्पर्धा के निर्णायकों में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493