भारत की महिला हॉकी टीम ने रियो-2016 का टिकट हासिल किया

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने रियो ओलम्पिक-2016 में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है। भारत 36 साल के बाद ओलम्पिक में हिस्सा लेगा।

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम ने रियो ओलम्पिक-2016 में खेलने का अधिकार हासिल कर लिया है। भारत 36 साल के बाद ओलम्पिक में हिस्सा लेगा।

हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। एचआई के मुताबिक उसे भारत के क्वालीफाई करने की जानकारी शुक्रवार को देर रात अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से प्राप्त हुई थी।

भारतीय टीम ने आंतिम बार 1980 के मास्को ओलम्पिक में हिस्सा लिया था और सम्मानजनक चौथा स्थान हासिल किया था। 36 साल के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत की महिला एवं पुरुष टीमें ओलम्पिक में हिस्सा लेंगी।

पुरुष टीम इस साल का एशिया कप जीतने के साथ पहली ही ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। रियो ओलम्पिक का आयोजन अगस्त, 2016 में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493