मकाउ एसएआर सरकार ताप-सेक चौक पर स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान का उद्घोष, पुष्प अर्पण और मौन श्रद्धांजलि शामिल हैं। स्थानीय टीवी चैनल पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
मकाउ के हैंडोवर गिफ्ट्स संग्राहलय में एक सितंबर को जापान पर चीन की विजय के 70 वर्ष पूरे होने और विश्व फांसीवाद विरोधी युद्ध विषयों पर प्रदर्शनी का अनावरण किया जाएगा। यह प्रदर्शनी चार अक्टूबर तक चलेगी। इसमें इन विषयों से संबंधित 210 तस्वीरें, जापानी आक्रमण के खिलाफ चीन के प्रतिरोध के समय के 80 सांस्कृतिक अवशेष शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath