उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली

लखनऊ, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अनेक हिस्सों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23.2 डिग्री और इलाहाबाद का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493