भारत की शोभा विविधता में एकता : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि विविधता देश की शोभा और विकास की कुंजी है।

मोदी ने कहा कि वह अगले महीने लंदन में अंबेडकर भवन के उद्घाटन लेकर बहुत रोमांचित हैं।

अपने आधे घंटे के संबोधन में प्रधानमंत्री ने हाल के दिनों में हुई दादरी कांड जैसी किसी भी हिसक घटना का जिक्र तक नहीं किया।

लेकिन, उन्होंने इस बात को दोहराया कि भारत एक बहुविध देश है और ” यह विविधता भारत की शोभा है..शांति, सौहार्द और एकता..ये विकास के मंत्र हैं।”

मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया। 31 अक्टूबर को उनकी जयंती है।

मोदी ने कहा, “एकजुट भारत का उनका सपना था और भौगोलिक दृष्टि से उन्होंने इसे साकार किया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि एकता का मंत्र हमारे विचार, व्यवहार और अभिव्यक्ति का लगातार हिस्सा बने रहना चाहिए।

मोदी ने कहा कि सरकार ने लंदन का वह घर खरीद लिया है, जहां बाबा साहेब अंबेडकर रहते थे।

मोदी ने कहा, “मैं दिवाली के बाद ब्रिटेन जा रहा हूं। अपनी यात्रा की मुझे प्रतीक्षा है। मैं लंदन में अंबेडकर भवन का उद्घाटन करूंगा जो कि अब भारत सरकार की संपत्ति है।”

उन्होंने कहा, “कठिनाई में जीवन बिताने वाले दलितों, उत्पीड़ितों, गरीबों को अबंडेकर भवन यह प्रेरणा देगा कि अगर इच्छा शक्ति हो तो हर कठिनाई को जीता जा सकता है।”

मोदी ने कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की विदेश में पढ़ाई के लिए सरकार वजीफा देती है।

उन्होंने कहा, “भारत सरकार और राज्य सरकारें विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले मेधावी विद्यार्थियों को वजीफा देती हैं। भारत सरकार ऐसे दलित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493