भारत केसरी दंगल की गुड़गांव में शुरुआत

गुड़गांव, 21 मार्च (आईएएनएस)। तीन दिन तक चलने वाली राष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता ‘भारत केसरी दंगल’ की सोमवार को शुरुआत हो गई। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के मौके पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 80 फीसदी प्रतिभागी हरियाणा राज्य के तीन जिलों के ही हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया है। इसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इस मौके पर हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे।

प्रतियोगिता की इनामी राशि एक करोड़ रुपये है। उप-विजेता को 50 लाख और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आठवें नंबर तक आने वाले को नगद पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 78 प्रतिभागियों में से 80 फीसदी हरियाणा के तीन शहरों के प्रसिद्ध अखाड़ों से हैं। यह तीन शहर रोहतक, झज्जर और सोनीपत हैं।

सिर्फ 10 प्रतिभागी ही हरियाणा से बाहर के हैं। इनमें चार दिल्ली, तीन पंजाब, एक-एक खिलाड़ी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का है।

कुछ खिलाड़ी अलग-अलग संस्थाओं के खेल शाखाओं से हैं। इनमें रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी), सर्विस खेल कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और भारतीय विश्वविद्यालय संघ भी शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा सरकार, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की सहायता से करा रही है।

प्रतिभागियों को चार समूह में बांटा जाएगा। प्रतियोगिता का शुरूआती दौर नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा जबकि क्वार्टर फाइनल लीग आधार पर खेला जाएगा।

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493