सोनीपत , 21 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा स्थित जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राज्य में निजी विश्वविद्यालयोंको दी जाने वाली सर्वोच्च रेटिंग ‘ए’ प्रदान की है।
स्वायत्तशासी यूजीसी की नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (एनएएसी) की ओर से यह श्रेणी दी गई है।
इस विश्वविद्यालय के संस्थापक चांसलर नवीन जिंदल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि निश्चित रूप से यह हम लोगों के लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि मात्र छह साल के अंदर जेजीयू ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह श्रेणी हासिल करने वाला जेजीयू हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय है।
dharmpath.com dharmpath