सैंटियागो, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष डेविड हागेर्टी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए।
यहां आयोजित आईटीएफ के आम सभा के दौरान हुए मतदान में हागेर्टी ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के अध्यक्ष अनिल खन्ना को हराया।
हागेर्टी (58) को चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है। हागेर्टी को कुल 200 मत मिले जबकि खन्ना 192 मत ही जुटा सके।
हागेर्टी इस पद पर फ्रांसिस्को रिकी बिट्टी का स्थान लेंगे, जिनका 16 साल का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हुआ।
आईटीएफ के 210 सदस्य हैं। यह चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अलावा डेविस कप, फेड कप और हॉपमैन कप नेशनल टीम इवेंट्स की देखरेख करता है।
dharmpath.com dharmpath