वैंकुवर फिल्मोत्सव में खास अंदाज में नजर आएंगी दीपा मेहता

टोरंटो, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की कनाडाई निर्देशक और पटकथा लेखक दीपा मेहता इस साल वैंकुवर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (वीआईएफएफ) में खास अंदाज में नजर आएंगी।

‘वॉइस ऑनलाइन’ की रपट के अनुसार 28 सितम्बर को इस समारोह में दीपा की फिल्मों- ‘हेवन ऑन अर्थ’ और ‘अर्थ’ की स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे पहले ऑस्कर नामित इस फिल्मकार के साथ एक साक्षात्कार भी होगा।

‘हेवन ऑन अर्थ’ 2008 में आई कनाडाई फिल्म है, जिसकी पटकथा दीपा ने लिखी थी। यह चांद नाम की एक युवा पंजाबी महिला की कहानी है, जिसकी शादी घरवालों द्वारा भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक के साथ तय कर दी जाती है। फिल्म में चांद का किरदार अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने निभाया था। भारत में प्रदर्शन के लिए इसे हिन्दी भाषा में ‘विदेश’ शीर्षक से डब किया गया।

दीपा की दूसरी फिल्म ‘अर्थ’ बापसी सिद्धवा के उपन्यास ‘क्रेकिग इंडिया’ पर आधारित है। इसे टोरंटो फिल्म महोत्सव में 1998 में प्रदर्शित किया गया था।

यह फिल्म 1947 में भारत विभाजन के बाद भूमि और राष्ट्रवाद की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है।

भारत में जन्मी दीपा को साल 2012 में कनाडा के गवर्नर जनरल से लाइफटाइम आर्टिस्टिक अचीवमेंट अवार्ड मिल चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493