भारत के औद्योगिक उत्पादन में जनवरी में 7.5 फीसदी इजाफा

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत के औद्योगिक उत्पादन में इस साल जनवरी के दौरान पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि पिछले साल दिसंबर के मुकाबले यह थोड़ा ही अधिक है। दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन में 7.1 फीसदी का इजाफा हुआ था।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-2018 में सामान्य सूचकांक 132.3 था जो जनवरी 2017 की तुलना में 7.5 फीसदी अधिक है।

सीएसओ के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 10 महीने यानी अप्रैल-जनवरी के दौरान संचयी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईपीपी) बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 4.1 फीसदी ज्यादा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493