भारत के गौरव गिल ने जीती फांगेरी रैली

फांगेरी (न्यूजीलैंड), 1 मई (आईएएनएस)। भारत के चालक गौरव गिल ने रविवार को यहां बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फांगेरी अंतर्राष्ट्रीय रैली में जीत हासिल की।

गौरव ने जर्मनी के फाबियान क्रेम को पछाड़ते हुए टीम एमआरएफ-स्कोडा के लिए बढ़त बनाई और 2016 एशिया पेसेफिक रैली चैम्पियनशिप (एपीआरसी) सत्र की शुरुआत काफी बेहतरीन तरीके से की।

दिल्ली के रहने वाले 34 वर्षीय चालक गौरव के लिए एपीआरसी श्रृंखला में यह नौंवी जीत है।

रेस टोर्क की तैयार की गई स्कोडा फाबिया एफ-5 कार को चलाते हुए गौरव ने अपने सह-चालक आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकनेल के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और क्रेम को पछाड़कर फांगेरी अंतर्राष्ट्रीय रैली में जीत हासिल की।

इस श्रृंखला में छह विशेष स्तरों में से रविवार को दो में जीत हासिल करने के बाद गौरव अपनी शुरुआत से काफी खुश हैं, लेकिन उनका कहना है कि अब भी उन्हें बहुत कुछ सीखना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493