ला लीगा : एटलेटिको ने रायो को 1-0 से हराया

मेड्रिड, 1 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिएजमान के गोल की बदौलत एटलेटिको मेड्रिड ने ला लीगा में बार्सिलोना पर दबाव बरकरार रखने के लिए रायो वालेकानो को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अगले सप्ताह चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल में अच्छे प्रदर्शन हेतु एटलेटिको मेड्रिड ने शनिवार के मुकाबले में जीत दर्ज की।

ला लीगा में शनिवार को हुए मुकाबले में रायो के खिलाड़ियों के बीच साझेदारी की कमी के कारण एटलेटिको के लिए जीत हासिल करना और भी आसान हो गया।

अर्जेटिनियाई स्ट्राइकर एंगेल कोरिए के पास दो बार गोल करने का अवसर था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए।

इस जीत के साथ एटलेटिको 85 अंकों के साथ अस्थायी रूप से ला लीग सूची में दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493