नई दिल्ली -यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय की ओर से ये दावा किया गया है कि निमिषा प्रिया की मौत की सजा पूरी तरह से रद्द हो गई है. इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यमन की राजधानी सना में हुई एक हाई-लेवल बैठक में इस फैसले को लिया गया है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि यमन सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. भारत की केंद्रीय सरकार ने भी अभी तक इस फैसले को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
आपको बता दें कि केरल की नर्स निमिषा प्रिया बीते कई दिनों से चर्चा में हैं. इससे पहले उन्हें 16 जुलाई, 2025 को यमन में फांसी दी जानी थी. लेकिन फांसी के चंद घंटे पहले इस सजा को टाल दिया गया था. क्योंकि भारत के ग्रैंड मुफ्ती और सुन्नी नेता कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार निमिषा प्रिया की फांसी से चंद घंटे पहले यमन पहुंच गए थे और उन्होंने वहां यमन के सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज के जरिए पीड़ित परिवार से बात कर निमिषा की मौत को भी टाल दिया था
dharmpath.com dharmpath