Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » भारत के साथ पूर्वी सीमा को लेकर विवाद एक सच्चाई : चीन

भारत के साथ पूर्वी सीमा को लेकर विवाद एक सच्चाई : चीन

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को स्वीकार किया है कि भारत की पूर्वी सीमा पर दोनों देशों के बीच कुछ विवाद हैं। साथ ही चीन ने सीमा विवाद के समाधान के लिए भारत के साथ सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, “यह एक सच्चाई है कि चीन और भारत के बीच दोनों देशों की पूर्वी सीमा को लेकर सीमा विवाद है।”

उन्होंने कहा, “चीन-भारत सीमा विवाद पर चीन का पक्ष सुसंगत और स्पष्ट है। सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने चाहिए और सीमा को लेकर बातचीत में लगातार प्रगति लाने के लिए माहौल बनाना चाहिए।”

हुआ ने कहा कि चीन हमेशा से भारत के साथ सीमा विवाद सुलझाने को लेकर सकारात्मक रहा है।

उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले वर्ष सितंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान कहा था कि चीन, भारत के साथ मैत्रिपूर्ण विचार-विमर्श के जरिए जल्द से जल्द सीमा विवाद का हल निकालने के प्रति कटिबद्ध है और अंतिम समाधान निकलने तक सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास के प्रति गंभीर है।

हुआ ने कहा, “दोनों देशों के बीच सीमा विवाद का हल जल्द से जल्द निकलाना भारत और चीन सरकार की संयुक्त जिम्मेदारी है तथा दोनों देशों के नगरिकों की साझा इच्छा है।”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्षो में दोनों देशों ने इस दिशा में सराहनीय प्रयास किए हैं।

भारत के साथ पूर्वी सीमा को लेकर विवाद एक सच्चाई : चीन Reviewed by on . बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को स्वीकार किया है कि भारत की पूर्वी सीमा पर दोनों देशों के बीच कुछ विवाद हैं। साथ ही चीन ने सीमा विवाद के समाधान के बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को स्वीकार किया है कि भारत की पूर्वी सीमा पर दोनों देशों के बीच कुछ विवाद हैं। साथ ही चीन ने सीमा विवाद के समाधान के Rating:
scroll to top