भारत के ‘सेल्युलॉइट मैन’ पी.के. नायर का निधन

पुणे, 4 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफएआई) के पूर्व निदेशक और संस्थापक भारत के पी.के नायर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 82 वर्ष थी।

उन्होंने अपनी वृत्तचित्र ‘सेल्युलॉइड मैन’ से विशेष ख्याति प्राप्त की।

फिल्म निर्माता और फिल्म आर्काइविस्ट शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने 2012 की वृत्तचित्र ‘सेल्युलॉइड मैन’ में नायर के साथ काम किया था।

शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने आईएएनएस को बताया कि नायर की हालत पिछले 10 दिनों से गंभीर थी और अस्पताल में सुबह 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

डूंगरपुर ने आईएएनएस को बताया, “कल (शनिवार) 8 बजे उनका पार्थिव शरीर एनएफएआई में रखा जाएगा और इसके बाद उन्हें दाह संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।”

केरल के तिरुवनंतपुरम में 1933 को जन्मे नायर ने 1940 के दशक में पौराणिक धारावाहिकों के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘अनंतसयनम और ‘भक्त प्रहलाद’ जैसे तमिल धारावाहिकों में काम किया।

एनएफएल के साथ नायर का कार्यकाल 1965 से सहायक क्यूरेटर के रूप में शुरू हुआ और 17 साल बाद 1982 में वह निर्देशक बने।

नायर 1991 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने 12,000 से अधिक फिल्मों पर काम किया, जिसमें 8,000 भारतीय फिल्में थीं। उन्होंने सत्यजित रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, वी. शांताराम, राज कपूर और गुरुदत्त जैसे फिल्म निर्देशकों के साथ काम किया।

शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने नायर के निधन को ‘एक महान अध्याय का अंत’ करार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493