भारत को एकल रैंकिंग में सुधार की जरूरत : विजय अमृतराज

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे विजय अमृतराज ने बुधवार को कहा कि डेवस कप में सफलता के लिए भारत को एकल स्पर्धाओं में सुधार की जरूरत है।

विजय अमृतराज ने कहा कि भारत के डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में पहुंचने के लिए जरूरी है कि उसके पास विश्व रैंकिंग में शीर्ष-100 में शामिल एकल खिलाड़ी हों।

61 वर्षीय विजय ने कहा कि शीर्ष-100 या शीर्ष-50 में भी किसी भारतीय खिलाड़ी के न होने के कारण भारत को डेविस कप प्लेऑफ में होने वाले चार एकल मुकाबलों के कारण मुश्किल आती है।

इस समय भारत का कोई भी खिलाड़ी एकल रैंकिंग में शीर्ष-100 में नहीं है। भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले खिलाड़ी युकी भांबरी विश्व रैंकिंग में 125वें पायदान पर हैं। उनके बाद सोमदेव देववर्मन 166वें पायदान पर हैं।

हाल ही में डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में चेक गणराज्य के खिलाफ भांबरी अपने दोनों एकल मुकाबले हार गए। सोमदेव की एकल वर्ग में एकमात्र जीत से भारत, चेक गणराज्य के हाथों 1-3 से हार गया।

भारतीय टीम फिर से ग्रुप-1 एशिया/ओसीनिया में आ गई है।

विजय ने यहां पत्रकारों से कहा, “पहला दिन अविश्वसनीय रहा, जब सोमदेव ने वेस्ले को हरा दिया। लेकिन दूसरा दिन बेहद निराशाजनक रहा। चेक गणराज्य सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त टीम है और हम 21वें पायदान पर हैं। इसलिए हमें डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में प्रवेश करने के लिए जरूरी है कि हमारे खिलाड़ी एकल रैंकिंग में शीर्ष-100 में शामिल हों।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493