मॉस्को, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस-पाकिस्तान के आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भारत को चिंतित होने की कोई वजह नहीं है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्रालय से संबद्ध जमीर काबुलोव ने कहा, “हमे रूसी रक्षा मंत्रालय से सूचना मिली है कि यह अभ्यास विवादित क्षेत्र में नहीं किए जाएंगे। इसलिए भारत को इस बारे में वहां चिंता करने की कोई वजह नहीं है।”
काबुलोव ने कहा कि रूस ने भारत से पहले ही बता दिया है कि पाकिस्तान के किस हिस्से में अभ्यास किए जाएंगे।
पाकिस्तान और रूस द्रूजबा-2016 सामरिक अभ्यास 24 सितंबर से सात अक्टूबर तक करेंगे। यह पाकिस्तान के रत्तू शहर के आर्मी हाई अल्टीट्यूड स्कूल में और चेरात हिल स्टेशन में स्थित एक विशेष बल प्रशिक्षण केंद्र में होगा।
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस अभ्यास का मकसद देशों के सशस्त्र बलों के बीच शक्ति और सहयोग बढ़ाना है।
dharmpath.com dharmpath