भारत, चीन ने आतंकवाद रोधी सहयोग पर की चर्चा

बीजिंग, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और चीन को आतंकवाद व अंतर्राष्ट्रीय अपराध से मुकाबले के लिए सहयोग बढ़ाना चाहिए। चीन के वरिष्ठ अधिकारी मेंग जियांझू ने शुक्रवार को यह बात कही।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सेंट्रल कमेटी के राजनीतिक व कानूनी मामलों के आयोग के प्रमुख मेंग ने बीजिंग में भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की।

मेंग ने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने व लोगों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए चीन तथा भारत को सीमा प्रवेश व निकास प्रशासन में सुधार के लिए समन्वय करना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उनका मंत्रालय चीन के कानून प्रवर्तनकारियों के साथ सहयोग को गहरा करने का इच्छुक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493