भारत, चीन सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमत

शियामेन (चीन), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मंगलवार को हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करना जरूरी है।

भारतीय विदेश सचिव एस. जयशंकर ने संवाददाताओं को बताया, “नौंवे ब्रिक्स सम्मेलन के समापन के बाद मोदी और शी ने सहमति जताई है कि सीमावर्ती इलाकों में शांति द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए जरूरी है।”

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक यह रहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में शांति ही हमारे संबंधों के विकास की शर्त है।”

डोकलाम विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच बीते दो महीने से चल रहा गतिरोध हाल ही में ही सुलझा लिया गया है। इससे दोनों देश बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

इस गतिरोध के हल के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक रही।

जयशंकर ने कहा कि वार्ता सकारात्मक और रचनात्मक रही लेकिन वार्ता में आतंकवाद से निपटने के मुद्दे पर बात नहीं हुई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493