भारत, चीन सीमा विवाद का जल्द समाधान निकालेंगे

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। भारत और चीन ने शुक्रवार को कहा कि सीमा विवाद के शीघ्र निपटारे को रणनीतिक उद्देश्य के रूप में लिया जाना चाहिए, क्योंकि दोनों ही पक्ष इस विवादित मुद्दे का कोई राजनीतिक समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग बे बीच हुई वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों पक्षों ने कहा है कि उन्होंने विशेष प्रतिनिधियों के तंत्र के माध्यम से हुई महत्वपूर्ण प्रगति का सकारात्मक आकलन किया है और इसके साथ ही दोनों पक्षों ने सीमा विवाद के समाधान के लिए त्रिस्तरीय प्रक्रिया के पालन के प्रति बचनबद्धता दोहराई। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने इस मुद्दे के यथासंभव जल्द से जल्द निष्पक्ष, उचित और परस्पर स्वीकार्य समाधान के प्रयास में अब हासिल हुए परिणामों पर आधारित एक सीमा समाधान की कार्ययोजना पर बातचीत को लगातार आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

संयुक्त बयान में कहा गया है, “दोनों पक्ष सीमा विवाद सहित सभी लंबित मतभेदों को सक्रियता के साथ सुलझाएंगे।”

दोनों पक्षों ने कहा है कि उनके मतभेद सतत विकास और द्विपक्षीय संबंधों के बीच आड़े नहीं आने चाहिए। भारत-चीन सीमा पर शांति और सौहाद्र्र को द्विपक्षीय संबंधों के विकास और उनकी सतत वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण गारंटर माना गया है।

संयुक्त बयान में कहा गया है, “चूंकि सीमा विवाद का समाधान अभी लंबित है, लिहाजा दोनों पक्ष सीमावर्ती इलाकों में शांति और सौहाद्र्र बनाए रखने के प्रयास जारी रखने और मौजूदा समझौतों के क्रियान्वयन के प्रति बचनबद्ध हैं।”

बयान में कहा गया है, “दोनों पक्ष सीमा रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए बचनबद्ध हैं और इसके लिए वे एक-दूसरे के सैन्य मुख्यालयों और पड़ोसी सैन्य कमानों के बीच वार्षिक तौर पर दौरे और आदान-प्रदान जारी रखेंगे। दोनों सैन्य मुख्यालयों के बीच हाटलाइन स्थापित किया जाएगा, सीमा कमांडरों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाया जाएगा और भारत-चीन सीमा से लगे इलाके में सभी सेक्टरों में सीमाकर्मियों की मुलाकात के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493