भारत, चीन सीमा विवाद कूटनीति के जरिए सुलझा सकते हैं : मंत्री

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने बुधवार को यहां कहा कि भारत तथा चीन को सीमा पर जारी गतिरोध कूटनीति के जरिए सुलझाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन को उस जगह पर बने रहना चाहिए, जहां वह अतीत में था।

हालात के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि चीन को भूटान के क्षेत्र में नहीं घुसना चाहिए और भारत का यही रुख है।

भामरे ने इंडिया टुडे टेलीविजन से कहा, “इस मुद्दे का समाधान कूटनीतिक माध्यम से किया जाना चाहिए, जो हम चाहते हैं। चीन को अपने पहले की जगह (सीमा पर) पर बने रहना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “चीन भूटान के क्षेत्र में दाखिल हो रहा है..उन्हें भूटान के क्षेत्र में नहीं घुसना चाहिए। सुरक्षा को लेकर यही हमारी चिंता और हमारा रुख है।”

मंत्री ने कहा कि भूटान पहले ही कह चुका है कि चीन उसके क्षेत्र में घुस रहा है।

भामरे ने कहा, “भूटान ने खुद कहा है, वहां के राजा ने एक बयान जारी किया है कि चीन हमारे क्षेत्र में घुस रहा है। भूटान जो कह रहा है उसे समझिए। इस तनाव को केवल कूटनीतिक माध्यम से हल किया जा सकता है। बातचीत की मेज पर हम सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493