भारत टेस्ट श्रृंखला में न्यूजीलैंड टीम में नहीं खेल पाएंगे चोटिल साउदी

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंज के तेज गेंदबाज टिम साउथी को चोटिल होने के कारण भारत के साथ आगामी तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला से बाहर होना पड़ा।

मेजबान देश के साथ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की शुरुआत कानपुर में 22 सितम्बर से हो रही है। टिम के न्यूजीलैंड टीम से बाहर होने के कारण उनके स्थान पर मैट हेनरी को शामिल किया गया है।

‘ईएसपीएन क्रिक इनफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशिक्षण सत्र के दौरान टिम को अपने बाएं पैर में दर्द महसूस हुआ और अब वह वापस न्यूजीलैंड जाएंगे।

टिम का लक्ष्य धर्मशाला में 16 अक्टूबर को शुरू होने वाले पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पूर्ण रूप से ठीक होना है।

न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने कहा, “इस दौरे के लिए टिम कड़ी मेहनत के साथ तैयारी कर रहे थे और इस कारण वह टेस्ट श्रंखला से बाहर होने पर काफी निराश हैं।”

हेसन ने कहा, “टिम का लक्ष्य अब सात से 10 दिन तक का आराम लेकर धर्मशाला में होने वाली एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला से पहले पूर्ण रूप से फिट होना है।”

टिम के स्थान पर अब न्यूजीलैंड की टीम में 24 वर्षीय हेनरी को शामिल किया गया है। मई 2015 में करियर की शुरुआत करने वाले हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक चार टेस्ट मैच खेले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493