हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र ने की आत्महत्या

हैदराबाद, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक छात्र ने शनिवार को कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स के प्रथम वर्ष का छात्र एन. प्रवीण अपने कमरे एल 204 में मृत पाया गया।

छात्रावास के अन्य छात्रों ने रेजीडेंट चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) को सूचना दी, जिसके बाद उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रवीण के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

गचिबॉवली थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम प्रवीण की मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं।”

प्रवीण तेलंगाना में महबूबनगर जिले के शादनगर शहर का रहने वाला था। उसने दो महीने पहले ही दाखिला लिया था।

इसके पहले जनवरी में रोहित वेमुला ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर जातीय भेदभाव का आरोप लगाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इस घटना के बाद देशभर के विश्वविद्यालयों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493