बैंकाक, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारत 2015 में 1.02 करोड़ टन निर्यात के साथ दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, थाई राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रमुख चैरोएन लाओथम्माथट ने बताया कि 98 लाख टन निर्यात के साथ थाईलैंड दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 2014 में 1.09 करोड़ टन चावल निर्यात किया था।
वियतनाम 64 लाख टन निर्यात के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
थाईलैंड के चावल निर्यातकों ने 2015 में करीब 4.6 अरब डॉलर कमाए, जबकि 2014 की कमाई 5.4 अरब डॉलर थी।
dharmpath.com dharmpath