नीतीश ने की बजट संबंधी समीक्षा बैठक

पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के नेताओं द्वारा किए गए सात निश्चयों (वादों) को निश्चित समय सीमा में पूरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में राज्य के वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, योजना विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सात निश्चयों के किए गए वादे को सरजमीं पर उतारने की चर्चा की गई तथा विभागों के बजट संबंधी मांग की समीक्षा की गई।

बैठक में सात निश्चयों में शामिल प्रत्येक घर को बिजली, छात्रों को क्रेडिट कार्ड और कालेजों में फ्री वाई फाई सुविधा मुहैया कराने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के बजट योजना विकास विभाग को भेज दिए गए हैं और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व नीतीश कुमार ने लोगों से सात निश्चयों को लोगों के सामने रखकर महागठबंधन को वोट देने की अपील की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493