‘द गॉडफादर’ के अभिनेता अबे विगोडा का निधन

वॉशिंगटन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘द गॉडफादर’ और टेलीविजन श्रृंखला ‘बार्नी मिलर’ के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अबे विगोडा का 94 की उम्र में निधन हो गया है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, विगोडा का निधन यहां अपने आवास पर हुआ। उन्होंने 1970 की एबीसी श्रृंखला ‘बार्नी मिलर’ में अपने किरदार के लिए तीन वर्षो तक एमी पुरस्कार नामांकन अर्जित किया।

विगोडा ने निर्देशक फ्रांसिस फोर्ड कोपोला की फिल्म ‘द गॉडफादर’ के पहले दो भागों में एक माफिया सैनिक की भूमिका निभाई थी।

अभिनेता रॉबर्ट डुवाल ने फिल्म ‘द गॉडफादर’ में विगोडा के साथ अभिनय किया था, वहीं उन्होंने कहा, “मैं ‘द गॉडफादर’ में अबे के साथ काम करने पर महान और अद्भुत महसूस कर रहा हूं। हमारी कई अच्छी यादें थीं और हम उन्हें याद कर रहे हैं।”

विगोडा ने कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों के बीच छाप छोड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493