नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी एयरएशिया ने बुधवार को कहा कि वह बेंगलुरू और नई दिल्ली के बीच तीसरी सेवा शुरू करेगी।
नई सेवा एक मार्च से दैनिक आधार पर संचालित की जाएगी।
एयरएशिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक मिट्ट चांडिल्य ने कहा, “हमारे सतत विकास, मजबूत मांग और स्थानीय बाजार के तौर-तरीकों से मिल रही सीख और यात्रियों के अनुरोध से हमें बेंगलुरू और दिल्ली के बीच नई सेवा पर पूरा भरोसा है।”
उन्होंने कहा, “ये दोनों हमारे दो प्रमुख केंद्र हैं और यह बिल्कुल वाजिब है कि हम अपने ग्राहकों को उड़ान के विकल्प पेश करें।”
नई सेवा के साथ कंपनी की 10 गंतव्यों के लिए उड़ानों की कुल संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath