उप्र : गला रेतकर वृद्धा की हत्या, बेटे पर शक

पुलिस का संदेह मृतका के इकलौते पुत्र पर है। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम रेव निवासी सत्तर वर्षीय हरकुंवर अपने पति घमंडी की मौत के बाद वर्षो से अपने पुत्र पर्वत सिंह के साथ रहती थी।

पति की मौत के बाद उसकी तेइस बीघा जमीन की देखभाल बेटे पर्वत के जिम्मे थी, मगर अपनी शराब पीने की लत के चलते पर्वत ने लगभग बीस बीघा जमीन बेच दी। अब परिवार में मात्र तीन बीघा खेती बची है।

पुलिस के अनुसार, ताजा घटना में पर्वत स्वयं बदहवास स्थित में थाने आया और उसने सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पाते ही सीओ मोंठ, सीओ सदर व अन्य अधिकारी भी आ गए।

घटना स्थल से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किया और पुलिस पर्वत को अपने साथ लेकर थाने आ गई।

पर्वत की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसकी मां हरकुंवर की हत्या का मुकदमा धारा 302 व 201 के तहत दर्ज कर लिया गया।

उधर, सूत्रों का कहना है कि पर्वत शराब पीने आदी है। शराब के लिए पैसों को लेकर आए दिन उसका अपनी मां व पत्नी से विवाद होता था। घटना के कुछ दिन पूर्व ही उसकी पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को लेकर मायके चली गई।

पुलिस ने घटनास्थल से जो सबूत एकत्र किए हैं, उनसे प्रथम ²ष्टया हत्या का संदेह उसके बेटे पर्वत पर ही जा रहा है, इसलिए थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि संभवत: पुत्र ने ही रुपयों की खातिर अपनी मां की हत्या कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493