भारत-नेपाल संबंध वापस पटरी पर लौटे : नेपाल के उपप्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंध हाल की अड़चनों के बाद अब वापस पटरी पर लौट आई है और नेपाल अपने राजनीतिक बदलाव के समेकन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की उम्मीद करता है। नेपाल के उपप्रधानमंत्री कमल थापा ने शुक्रवार को यहां यह बातें कही।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंध हाल की अड़चनों के बाद अब वापस पटरी पर लौट आई है और नेपाल अपने राजनीतिक बदलाव के समेकन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की उम्मीद करता है। नेपाल के उपप्रधानमंत्री कमल थापा ने शुक्रवार को यहां यह बातें कही।

थापा ने ऑबजर्बर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘भारत और नेपाल के संबंधों में वर्तमान प्रगति’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में कहा, “नेपाल के लोकतांत्रिकरण में भारत एक मूल्यवान सहयोगी है।”

थापा ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध अद्वितीय और विशेष हैं और कोई नेपाल की भारत और चीन की विदेश की नीति की एक साथ तुलना नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल भी समान नहीं है। हर देश का अपना चरित्र होता है और विदेश नीति भी उसी हिसाब से बदलती है।”

थापा जो नेपाल के विदेश मंत्री भी हैं ने कहा कि नेपाल अपने बगल के दो सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था वाले देशों से अधिकाधिक लाभ हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन के अलावा भारत भी दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

थापा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “हाल में हुई गलतफमही को सुलझा लिया है और हमारे रिश्ते वापस पटरी पर आ गए हैं। जून-जुलाई के दौरान भारत नेपाल के बीच 13 दौर की द्विपक्षीय बैठकें आयोजित की जानी है, जो इस बात का सबूत है कि हमारे रिश्ते अच्छे हैं।”

थापा तीन के दौरे पर भारत आएं है, जो कि पिछले 8 महीनों में उनकी पांचवी यात्रा है।

थापा ने बताया, “हमने नए संविधान के लागू होने का चार महीनों में ही उसमें संशोधन किया। अगर जरूरत होगी तो इसमें आगे भी संशोधन किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में शासन का सबसे अच्छा रूप होने के बावजूद आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते।”

थापा ने उन रिपोर्टो को खारिज किया कि जिसमें नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने नेपाल की कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक में कहा था कि तराई क्षेत्र में संविधान विरोधी प्रदर्शन के पीछे भारत का हाथ है।

थापा ने जोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री ओली को मीडिया ने गलत ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493