भारत-नेपाल सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच गृह सचिव स्तरीय वार्ता में दोनों पक्षों ने आपसी सुरक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और तथा दोनों पक्ष इसे और मजबूत बनाने पर सहमत हुए।

भारत और नेपाल के बीच गृह सचिव स्तरीय वार्ता गुरुवार और शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई। वार्ता में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेपाल सरकार के गृह सचिव लोक दर्शन रेग्मी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत सरकार के गृह सचिव राजीव महर्षि ने किया।

बैठक में गृह मंत्रालय के सचिव (सीमा प्रबंधन) सुशील कुमार ने भी भाग लिया। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सुरक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की और तथा इसे और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि अगली गृह सचिव स्तरीय वार्ता नेपाल में आपसी सुविधाजनक तारीख को आयोजित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493