भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया (लीड-1)

भुवनेश्वर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने शनिवार को कनस्तर आधारित अपने पहले सबसे अधिक शक्तिशाली व परमाणु क्षमता संपन्न मिसाइल अग्नि-5 का ओडिशा में सैन्य अड्डे से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

मिसाइल 5,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार कर सकता है, यानी यह चीन और पाकिस्तान के अंदरूनी हिस्से तक लक्ष्य भेद सकता है। इसका परीक्षण भद्रक जिले में स्थित प्रक्षेपण स्थल इनर व्हीलर आईलैंड से किया गया।

परीक्षण स्थल के निदेशक एम.वी.के.वी.प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, “यह सर्वाधिक लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले मिसाइल का कनस्तर आधारित संस्करण है। इसका पहली बार परीक्षण किया गया है। परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है।”

यह अग्नि-5 का तीसरा, जबकि कनस्तर के सहारे किया गया पहला परीक्षण है, जिसके जरिये सेना को परीक्षण स्थल के चुनाव की सुविधा मिल पाएगी। मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और चौड़ाई दो मीटर है। इसे सड़क एवं रेल मार्ग से ले जाया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493