भारत ने आस्ट्रेलिया में बनाया सबसे बड़ा स्कोर

पर्थ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को वाका मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में तीन विकेट पर 309 रन बनाए। यह आस्ट्रेलिया में भारत का अब तक का सबसे बड़ा योग है।

भारत को इस योग तक पहुंचाने में आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) का योगदान है।

इससे पहले आस्ट्रेलिया में भारत का सबसे बड़ा योग चार विकेट पर 303 रन था, जो उसने 2004 में ब्रिस्बेन में बनाए थे।

वर्ष 2008 में भारत ने सिडनी में 299 रन बनाए थे। भारत वह मैच हार गया था लेकिन ब्रिस्बेन में 303 रन बनाने के बाद भारत को जीत मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493