रोहित और कोहली ने की दूसरे विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी

पर्थ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मंगलवार को वाका मैदान पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी पहले एकदिवसीय मैच में दूसरे विकेट के लिए 207 रनों की रिकार्ड साझेदारी की।

रोहित (नाबाद 171) और कोहली (91) ने आस्ट्रेलिया में भारत के लिए इस विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी की अंजाम दिया।

यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए भारत की ओर से पहली द्विशतकीय साझेदारी है।

इससे पहले, इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2001 में इंदौर में 199 रन बनाए थे।

रोहित और कोहली 2013 में इंदौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए इससे पहले भी 138 रन जोड़ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493