भारत ने इंडोनेशिया में आतंकी हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को जकार्ता में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। इसमें दो नागरिक मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत स्पष्ट तौर पर आतंकवाद और इसके सभी रूपों का विरोध करता है और भारत, इंडोनेशिया की सरकार और लोगों के साथ है।”

मंत्रालय ने कहा, “हम पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं और इस हमले में घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”

जर्काता में गुरुवार को हुए ग्रेनेड विस्फोट और गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक डच नागरिक और एक इंडोनेशियाई के साथ ही पांच हमलावर भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493