भारत ने किया परमाणु क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण (लीड-3)

भुवनेश्वर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने परमाणु शक्ति से लैस जमीन से जमीन पर मारक वाली देसी अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का गुरुवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया। अग्नि मिसाइल शंृखला की सबसे शक्तिशाली और सबसे लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल बीजिंग तक को निशाना बनाने में सक्षम है।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने चेन्नई में घोषणा करते हुए कहा, “हमने परमाणु शक्ति से लैस बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का आज सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है।”

पांच हजार किलोमीटर के दायरे निशाना बनाने में सक्षम यह मिसाइल एक टन विस्फोटक ले सकती है।

मिसाइल का परीक्षण ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित अब्दुल कलाम द्वीप परीक्षण केंद्र से सुबक करीब 10 बजे किया गया।

यह मिसाइल का पांचवां परीक्षण था और रोड मोबाइल लांचर पर एक कनस्तर से यह लगातार किया जाने वाला तीसरा परीक्षण था।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सफलता पर ट्वीट कर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सैन्य बलों व रक्षा उद्योग को बधाई दी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित अग्नि-5, अग्नि मिसाइल श्रंखला का सबसे उन्नत संस्करण है जो 1960 में शुरू हुए इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है।

इससे पहले 2012, 2013, 2015 और 2016 में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

भारत अग्नि-5 के साथ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के साथ आईसीबीएम क्षमताओं वाले देशों में शामिल हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493