भारत ने जोहान्सबर्ग राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में जीते 10 स्वर्ण

जोहान्सबर्ग, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने 10 स्वर्ण और कई रजत पदक जीते।

चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीयों ने ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती टीम के दांव पर लगे सभी 10 वजन श्रेणियों के स्वर्ण पदक जीत लिए।

स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम में हरियाणा के राजेंद्र कुमार ने 55 किलोग्राम वर्ग में, मनीष ने 60 किलोग्राम वर्ग, जबकि नवीन ने 130 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता।

इसके अलावा प्रभापल सिंह ने 87 किलोग्राम में रजत, जबकि सोनू 130 किलोग्राम में रजत जीता।

महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सभी 10 वर्गो में आयोजित की जाएगीं। इन सभी में भारतीय महिला पहलवान सोना जीत सकती हैं।

राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को सुशील कुमार सहित 60 सदस्यीय भारतीय कुश्ती टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई थी। सुशील सहित फ्री स्टाईल वर्ग में भारतीय पुरुष टीम 17 दिसंबर को मैट पर उतरेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493