भारत ने नाइजीरिया में खोला परिधान प्रशिक्षण केंद्र

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में वस्त्र उद्योग में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत ने एक परिधान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है।

भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “नाइजीरिया में यह अपनी तरह का पहला केंद्र है, जिसे नाइजीरिया सरकार के साथ भागीदारी में स्थापित किया गया है।”

नाइजीरिया के कादुना में परिधान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र की स्थापना अफ्रीका के लिए कपास प्रौद्योगिकी सहायता कार्यक्रम के तहत की गई है, जिसका क्रियान्वयन भारत सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा द्वितीय भारत-अफ्रीका फोरम के शिखर सम्मेलन के अंतर्गत किया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, “इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य नाइजीरिया सरकार द्वारा की जा रही पहलों को समर्थन देना है, ताकि देश में कपास एवं वस्त्र मूल्य श्रृंखला बनाने के ध्येय को फिर से साकार किया जा सके और पश्चिम अफ्रीका में कुशल श्रमिकों और निर्यातोन्मुखी परिधान उद्योग की जरूरत को पूरा किया जा सके।”

भारत-नाइजीरिया का द्विपक्षीय व्यापार साल 2015-16 में 12 अरब डॉलर से अधिक का रहा।

नाइजीरिया में वर्तमान में 100 भारतीय कंपनियां कार्यरत हैं, जिनमें मुख्यतया दूरसंचार, सूचना-प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन्स, वस्त्र, बिजली के उपकरण, दवा, प्लास्टिक तथा ऑटो क्षेत्र की कंपनियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493