वडोदरा- वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैं टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कोटांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 301 रनों का टारगेट खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 93 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत आसान जीत हासिल की।
रविवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे। मेहमान टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 71 गेंदों पर 84 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं, हेनरी निकोल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।
301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत संभली हुई रही थी। कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन की अहम पारी खेली। विराट कोहली ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए 93 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। श्रेयस अय्यर ने भी 49 रन का उपयोगी योगदान दिया। अंत में केएल राहुल ने मैच फिनिश किया। राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क के 49वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए। वहीं, हर्षित राणा ने भी 29 रन का योगदान दिया।
dharmpath.com dharmpath