इंडियन एयरफोर्स और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) मिलकर एक बेहद खतरनाक और आधुनिक मिसाइल ‘गांडीव’ का लाइव-फायर ट्रायल करने जा रहे हैं. यह भारत की मिसाइल ताकत को नई ऊंचाई देगा.गांडीव असल में Astra Mk-III है, जो एक बियोंड-विजुअल-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) है, और इसमें Solid Fuel Ducted Ramjet इंजन लगा है. यह इसे सुपरफास्ट और ज्यादा दूरी तक असरदार बनाता है.
गांडीव नाम अर्जुन के उस शक्तिशाली धनुष से लिया गया है, जिससे महाभारत में युद्ध जीता गया था यानि ये मिसाइल सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि प्रतीक है भारत की आक्रामक शक्ति का. इसे स्टील्थ फाइटर, बमवर्षक और AWACS जैसे हाई वैल्यू टारगेट्स को गिराने के लिए डिजाइन की गई है.