भारत ने राहत सामग्री वाले 2 पोत श्रीलंका भेजे (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। भारत ने ‘रोनू’ चक्रवात की वजह से मूसलाधार बारिश व भूस्खलन से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए शुक्रवार को राहत साम्रगी से भरे नौसेना के दो जहाज भेजे।

श्रीलंका में मूसलाधार बारिश व भूस्खलन में अब तक 63 जानें जा चुकी हैं।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि सर्वेक्षण पोत आईएनएस सतलुज कोच्चि की दक्षिणी नौसेना कमान से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए रवाना हुआ। आईएनएस सुनैना और राहत सामग्री लेकर रवाना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रीलंका में लोगों के मारे जाने पर शोक जताया और कहा कि श्रीलंका सरकार व इसके लोगों की मदद के लिए भारत दृढ़प्रतिज्ञ है। सहायता आपात स्थिति के आधार पर कोलंबो पहुंचाई जा रही है।

श्रीलंका के मध्य केगाले जिले में सर्वाधिक 34 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, करीब 150 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

देश में भूस्खलन मंगलवार शाम हुआ और उसमें तीन गांव जमींदोज हो गए। यह श्रीलंका के इतिहास में अब तक का सबसे भीषण भूस्खलन है।

बाढ़ व भूस्खलन से 4,50,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493