भारत ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए म्यांमार को बधाई दी

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने म्यांमार में रविवार को हुए शांतिपूर्ण आम चुनाव के लिए बुधवार को बधाई दी है।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने म्यांमार में रविवार को हुए शांतिपूर्ण आम चुनाव के लिए बुधवार को बधाई दी है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “सरकार और भारत के लोग एक पड़ोसी देश में लोकतंत्र की ओर बढ़े इस महत्वपूर्ण कदम का स्वागत करते हैं। इस देश के साथ हमारे लंबे ऐतिहासिक संपर्क हैं।”

बयान में कहा गया है, “हम व्यवस्थित मतदान के लिए और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए म्यांमार के लोगों को बधाई देते हैं। हमें भरोसा है कि सभी दल चुनाव परिणाम का सम्मान करेंगे।”

बयान में यह भी कहा गया है कि एक लोकतांत्रिक मित्र राष्ट्र होने के नाते भारत ने अपने निर्वाचन आयोग से चुनाव पर्यवेक्षकों का तीन सदस्यीय एक दल भेजा था।

बयान में कहा गया है, “हमें भरोसा है कि चुनाव परिणाम का सभी दल सम्मान करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493