भारत पड़ोसियों के साथ मित्रवत संबंध चाहता है : मोदी

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान सहित अपने पड़ोसियों के साथ भारत हमेशा मित्रवत संबंध चाहता है।

उन्होंने कहा, “हम शांति और सौहार्द्र के माहौल में रहना चाहते हैं।”

टाइम्स नाउ के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “मैंने बार-बार कहा है कि भारत को गरीबी से लड़ना है, पाकिस्तान को भी गरीबी से लड़ना है, गरीबी से लड़ने के लिए हम क्यों नहीं एकजुट हो जाते हैं?”

प्रधनमंत्री ने कहा कि यह सत्य है कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ शांति और मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है, बावजूद इसके वह अपने राष्ट्रीय हितों की अनदेखी नहीं करेगा।

मोदी ने कहा, “जिनको टेबल पर काम करना है वे टेबल पर करेंगे और जिनको सीमा पर काम करना है वे पूरी शक्ति से सीमा पर काम करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी पूरी करेगा, और हमारे जवान अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493