भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, टेलीफोन पर मंगलवार को हुई बातचीत के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर संभावित तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ शीघ्र व निर्णायक कार्रवाई का वादा किया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में भी कहा गया कि दोनों देशों के प्रधामंत्रियों के बीच सहमति बनी है कि आतंकवादियों के नापाक इरादों का उचित जवाब दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण व सहयोगी संबंध होगा।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनिंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भारत-पाकिस्तान के संबंधों के अनुकूल सभी उपायों को चीन स्वागत करता है और दोनों देशों के बीच आतंकवाद रोधी सहयोग को बढ़ाने का समर्थन करता है।”
dharmpath.com dharmpath