वाणी ने जीता महिला गोल्फ टूर का पहला चरण

अहमदाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वाणी कपूर ने शानदार खेल दिखाते हुए 69 अंडर तीन का स्कोर कर गुरुवार को केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले गए महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पहले चरण पर अपना कब्जा जमा लिया है।

अहमदाबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। वाणी कपूर ने शानदार खेल दिखाते हुए 69 अंडर तीन का स्कोर कर गुरुवार को केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले गए महिला पेशेवर गोल्फ टूर के पहले चरण पर अपना कब्जा जमा लिया है।

दूसरे राउंड तक पहले स्थान पर रहीं किरण माटहारु दो ओवर 74 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि दूसरे राउंड में किरण के साथ पहला स्थान साझा करने वाली मेहर अटवाल अपने खराब खेल के कारण छठे स्थान पर रहीं। मेहर का कुल स्कोर 13 ओवर 237 रहा।

पहले दो राउंड में संघर्ष करने वाली वाणी ने तीसरे राउंड में शानदार वापसी की। तीसरे स्थान पर काबिज वाणी तीसरे राउंड के 12वें, 14वें और 16वें होल में बर्डी लगाईं। उनका कुल स्कोर 54 होल में 223 रहा।

पहले स्थान से तीसरे राउंड की शुरुआत करने वाली किरण को शुरुआत से ही संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने दूसरे होल में डबल बोगी लगाकर अपने आप को पीछे धकेल लिया। उन्होंने वापसी की कोशिश की और तीसरे, चौथे और आठवें होल में बर्डी लगाकर राहत की सांस ली। लेकिन 11वें, 12वें और 14वें होल में बोगी खेल कर उन्होंने बर्डी से मिले फायदे को बराबर कर लिया। उनका कुल स्कोर 226 रहा और वह प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं।

चंडीगढ़ की सानिया शर्मा ने अंतिम दिन 73 का स्कोर किया और वह कुल 228 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पंचकुला की अमनदीप ड्राल ने तीसरे दिन 75 और कपूरथला की गुरसिमर बाडवाल ने तीसरे दिन 73 का स्कोर किया, लेकिन इन दोनों का कुल स्कोर समान होने के कारण दोनों चौथे स्थान पर रहीं।

कोलकाता की स्मृति मेहता और दिल्ली की मेहर 237 के कुल स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं। दिल्ली की अंकिता और पुणे की श्वेता गालांडे क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर रहीं।

टूर का अगला चरण 11-14 जनवरी के बीच अहमदाबाद के कलाहर ब्लयूस एंड ग्रीन्स में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493