नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल युनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने गुरुवार को कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद हमेशा एकजुटता की राजनीति में विश्वास करते थे।
राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार सुबह सईद के निधन पर एक शोक संदेश में यादव ने कहा, “वे (सईद) हमेशा एकजुटता की राजनीति में विश्वास करते थे और उन्होंने कट्टरपंथी सोच से हमेशा नफरत की।”
उन्होंने कहा, “एक केंद्रीय मंत्री खासकर जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में उनका योगदान कभी नहीं भुलाया जाएगा।”
सईद के साथ बिताए गए क्षणों को याद करते हुए यादव ने कहा, “वे स्पष्टवादी और अच्छे व्यक्ति थे। वे जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। वे एक अनुभवी राजनीतिज्ञ व सक्षम प्रशासक थे।”
सईद के निधन पर यादव ने कहा कि उन्होंने अपना घनिष्ठ सहयोगी, निर्देशक व बड़ा भाई और देश ने एक देशभक्त व एक सक्षम प्रशासक खो दिया।
dharmpath.com dharmpath