भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुख्य मुद्दा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर मुख्य मुद्दा है। चौधरी ने अफगानिस्तान पर यहां आयोजित एक वैश्विक सम्मेलन से अलग मंगलवार को जयशंकर से मुलाकात की।

पाकिस्तान अच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जम्मू एवं कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई।

बयान में कहा गया है, “पाकिस्तानी विदेश सचिव चौधरी ने जोर देकर कहा कि कश्मीर मुख्य मुद्दा है, जिसे संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव और कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप हल करने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493