फ्रैंकफर्ट, 5 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के शहर फ्रैंकफर्ट में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक आम बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बैठक से इतर अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से मुलाकात की।
जर्मनी के इस शहर में दोनों मंत्रियों के बीच बुधवार को संक्षिप्त अनौपचारिक बातचीत हुई।
पर्यवेक्षकों ने कहा कि हालांकि दोनों ने केवल हाथ मिलाया और संक्षिप्त बातचीत की, लेकिन उन्होंने एक तरह से यह संदेश देने की कोशिश की कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में सुधार आएगा।
दोनों मंत्री एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक के लिए फ्रैंकफर्ट की एक दिन की आधिकारिक यात्रा पर थे।
dharmpath.com dharmpath