नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। नौसेना के पश्चिमी कमान के वर्तमान कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल सुनील लांबा नौसेना के नए प्रमुख होंगे। 31 मई को वे पद की शपथ लेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी नियुक्ति गुरुवार को केंद्र सरकार ने की।
एडमिरल आर.के.धवन की जगह लेने वाले लांबा सन् 1978 में नौसेना में शामिल हुए थे। 38 साल के कार्यकाल के दौरान वे विभिन्न पदों पर रहे।
उनके उल्लेखनीय पदों में माइनस्वीपर आईएनएस काकीनाडा, फ्रिगेट आईएनएस हिमगिरी तथा एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विराट का कार्यकारी अधिकारी का पद शामिल है। पश्चिमी कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद ग्रहण करने से पहले उन्होंने दक्षिणी नौसेना कमान का नेतृत्व किया। वे नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट व नौसेना के उप प्रमुख रह चुके हैं।
नौवहन में विशेषज्ञता के साथ उन्होंने ब्रिटेन में रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में पाठ्यक्रम पूरा किया।
dharmpath.com dharmpath